छत्तीसगढ़

बीजापुर में इश्क का खूनी जाल! शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुँचा युवक, हत्या का आरोप

जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हमले के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक की शादीशुदा प्रेमिका और उसके साथियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती ने युवक को अपने घर मिलने बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों के साथ मिलकर उस पर चाकू और पत्थरों से हमला किया गया तथा गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया गया।

Bharti college
स्पर्स

मृतक की पहचान दिलीप कड़ियम के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई दुर्गेश कड़ियम ने बताया कि दिलीप और संबंधित युवती दोनों बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत थे। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। बाद में दिलीप को पता चला कि युवती पहले से विवाहित है, लेकिन इसके बावजूद वह उसके साथ रिश्ता निभाने के लिए तैयार था।

मुकेश
Sarada

परिजनों के मुताबिक, **5 जुलाई** को युवती ने दिलीप को बीजापुर के शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां युवती के कुछ साथी पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद सभी ने मिलकर दिलीप पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया, फिर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पास के एक कुएं में फेंक दिया गया।

खाटू श्याम
Rungta

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल दिलीप को कुएं से बाहर निकालकर बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपितों की तलाश भी जारी है।

अलताब
शमशेर

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।