भिलाई: भारी बारिश से ध्वस्त हुई सेक्टर-8 की पुलिया, भाजपा पश्चिम मंडल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
भिलाई। विगत दिनों भिलाई में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच सेक्टर-8, सड़क नंबर 1ए में स्थित एक मुख्य पुलिया भारी बारिश के बहाव को न झेल पाने के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
यह पुलिया स्थानीय मोहल्लेवासियों सहित स्कूल जाने वाले बच्चों के आवागमन का मुख्य जरिया थी। पुलिया टूटने की वजह से रात के अंधेरे में एक कार उसमें फंस गई, जिसे स्थानीय निवासियों ने भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
मीडिया प्रभारी और मंडल अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
इस गंभीर समस्या को देखते हुए सड़क के निवासी राजेश कुमार सिंह, सुबोध सिंह और विक्रांत सिंह ने तुरंत भाजपा पश्चिम मंडल के मीडिया प्रभारी श्री रेहान अहमद को मामले की सूचना दी। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को भांपते हुए श्री रेहान अहमद ने तत्काल इस पर संज्ञान लिया।
उन्होंने बिना देर किए पश्चिम मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी के साथ मिलकर भिलाई नगर निगम के जोन कमिश्नर से सीधी चर्चा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और ध्वस्त हो चुकी पुलिया का संधारण (मरम्मत) कार्य त्वरित गति से पूरा करवाया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस तत्परता से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।






