अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान की राशि की चोरी,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया मौन प्रदर्शन
भगवान श्री हनुमान को अर्जी देकर दोषियों को दंडित करने की मांग,सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं इसलिए भगवान श्री हनुमान को लगाई अर्जी : मुकेश चंद्राकर
भिलाई नगर। अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई दान की राशि की चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मंगलवार, 14 जुलाई को सेक्टर 9 स्थित मेन हॉस्पिटल स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष मौन प्रदर्शन किया । साथ ही मंदिर के पंडितों के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी को अर्जी देकर चोरों को कर्मानुसार फल देने की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में शाम 5 बजे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में मंदिर परिसर पहुंच गए। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक बी डी कुरैशी, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर सुश्री नीति लोधी, जितेंद्र साहू, बृजमोहन सिंह, अतुल साहू, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आधे घंटे मौन रखने के पश्चात पंडित घटोत्कच शुक्ला सहित अन्य ब्राह्मण भाइयों के माध्यम से मंदिर के भीतर पहुंच कर भगवान श्री हनुमान जी को अर्जी सौंपी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि राम मंदिर से दान और चढ़ावे की जिस तरह चोरी हुई है वह शर्मनाक है। केंद्र में बैठी सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में न्याय की उम्मीद किससे करें। यही कारण है कि ब्राह्मण भाइयों की मदद से भगवान श्री हनुमान जी को अर्जी दी जा रही है ताकि वही न्याय करें और दोषियों को दंडित करें।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रकार साहू ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है कोई सुनने को तैयार नहीं है। कोई न्याय की उम्मीद नहीं है। कार्रवाई के नाम पर छोटे लोगों को दोषी बना दिया गया है जबकि असली जिम्मेदार बच निकले हैं। दोषियों की पहचान हो और उन्हें कड़ी सी कड़ी सजा मिले इसलिए कांग्रेस ने आज यह प्रदर्शन किया है।
अर्जी में लिखा है....
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भगवान श्री हनुमान जी को दिए गए अर्जी में सादर प्रणाम करते हुए लिखा है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के चरणों में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु श्रद्धा आस्था के साथ लाखों रुपए का दान करते हैं। यह केवल धन नहीं बल्कि सनातनियों की भावनाओं का प्रसाद है। लेकिन कुछ लालची लोगों ने इस पवित्र दान की चोरी कर ली है और लोगों की श्रद्धा को ठेस पहुंचाई है। आपसे अनुरोध है कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें और कर्मों के अनुसार उन्हें दंड दें ताकि धर्म की रक्षा हो सके और लोगों की आस्था बनी रहे।
इनकी उपस्थिति रही....
नरसिंह नाथ, जी राजू, दिनेश पटेल, सौरभ दत्ता, सौरभ मिश्रा, मोहम्मद रफीक, भूपेंद्र यादव, सुभद्रा सिंघ,राजेश साहू, लालचंद वर्मा, प्रभाकर जनवंधु, इमरान अंसारी, संगीता सिंह, राजेश चौधरी, शमशेर सिद्दीकी, निरंजन बिसाई, आनंद डोंगरे, सुजीत कुमार, नंद कुमार कश्यप, मेरिक सिंग, केशव चौबे,रविंदर सिंह, हीरा शंकर साहू, जावेद खान, रवि शर्मा, अली हुसैन सिद्दीकी, चुम्मन देशमुख,डी नारायण, नेहा साहू, शिखा रॉय, दुर्गेश ताम्रकार, राजकुमार देशमुख, जितेश बंजारे, साकेत चंद्राकर,दीपक भाटिया,अनुसूइया मरकाम, प्रमोद प्रभाकर, कीर्ति सिंह,अरविंद ताम्रकार, छगन साहू, सुशील साहू, राजेश्वर प्रसाद, द्वारका साहू, बुद्धशरण बोरकर, उमा शंकर साहू, अजय यादव, शिव साहू विष्णु बारले, बजरंगी, अनमोल पवन चौबे, विनोद गुप्ता, विक्की शर्मा, गोविंद कोसले, योगेश राव, सलमान, राजेश यादव,अमन साहू, संतु मानिकपुरी, उत्तम देशलेलरे राजू साहू, बबीता मानिकपुरी, अनिल सिंह, शेख अकरम, मनीष शुक्ला, अरविंद राय, महेन्द्र साहू, घटोत्कच शुक्ला, नरेन्द्र पीपरोल, राहुल सिंह, अमित सिंह, नरेश सगरवंशी, गौरव श्रीवास्तव शाहिद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।








