छत्तीसगढ़

सुपेला रावणभाठा में तोड़फोड़ पर विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले— बरसात में बिना सूचना कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई


भिलाई नगर, 14 जुलाई। भिलाई के सुपेला स्थित रावणभाठा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बुलडोजर चला कर 40 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नाराज़गी जताई है।

Bharti college
स्पर्स

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जैसे ही उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी मिली, उन्होंने निगम अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए।

मुकेश
Sarada


विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बरसात के मौसम में इस प्रकार की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों और दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बड़ी कार्रवाई से पहले स्थानीय विधायक को विश्वास में लेना चाहिए था, लेकिन निगम अधिकारियों ने बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से कार्रवाई कर दी।

खाटू श्याम
Rungta


उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई आवश्यक भी थी, तो इसके समय और तरीके पर संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए थी। बरसात के बीच लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित करने वाली कार्रवाई उचित नहीं कही जा सकती।


विधायक ने स्पष्ट कहा कि बिना विधायक को जानकारी दिए और जनहित की अनदेखी कर कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जनता के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी अधिकारी को मनमाने तरीके से कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अलताब
शमशेर


गौरतलब है कि नगर निगम ने रावणभाठा क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक दुकानों को हटाया। बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, कार्रवाई के समय को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष देखने को मिला है।