“पुस्तक तक नहीं सीमित ज्ञान, प्रत्यक्ष दर्शन गहरी पहचान”
इस उपदेश को साकार रूप देने के लिए शकुंतला विद्यालय रामनगर 14 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के द्वितीय दिवस की कार्यवाही का अवलोकन कराने हेतु कक्षा 11 और 12 वीं के 428 विद्यार्थियों और 20 शिक्षकों को भ्रमण कराया गया |
विद्यालय के इस शैक्षणिक भ्रमण के सर्वोसर्वा शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉक्टर चरण दास महत जी, शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी के साथ स्मृति चिन्ह के साथ भेट की | इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक विषय पर चल रहे वाद-विवाद की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया | विधानसभा की का पुस्तकालय, कैंटीन व पूरा परिसर देखा |
वैशाली नगर विधायक माननीय श्रीमान रिकेश सेन जी ने छात्रों से अपनी बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की सभी नियमावली व अन्य कार्य-नीतियां इसी लोकतंत्र संविधान एवं जन सेवा के मंदिर से संचारित होती है जिसको हम सभी नागरिक अपना आदर्श मानकर स्वीकार करते हैं |
इस शिक्षा-भ्रमण-योजना की रूपरेखा के संदर्भ में शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने कहा कि सभी ज्ञान विद्यार्थियों को किताब और कक्षा में नहीं दिया जा सकता, कई ऐसे ज्ञान क्षेत्र हैं जिनका यदि छात्र प्रत्यक्ष अनुभव करें तो लिपिबद्ध-प्रणाली से कहीं गहरा व वास्तविक ज्ञान ऐसी प्रक्रिया से प्राप्त कर सकता है | हमारा विद्यालय समय-समय पर हर सत्र में कुछ ऐसी योजनाये जैसे बिलासपुर हाई कोर्ट, आईआईटी भिलाई आदि स्थानों का क्रियान्वत कराता रहा है।
इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में शाला की उपप्राचार्य श्रीमती रंजना कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज सुभांगिनी चौबे, प्रतीक ओझा तथा शाला के समस्त शिक्षकों का योगदान एवं सहभागिता सराहनीय रही।
इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली), विशिष्टगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहा और शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया |








