छत्तीसगढ़

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया।

इस अवसर पर शासकीय स्कूल दुर्ग में विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

Bharti college
स्पर्स

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा में दृष्टि संबंधी बाधाओं को दूर करना रहा। अय्यूब खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सदैव जनहित और समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा का भी एक सशक्त मंच है।

मुकेश
Sarada

उन्होंने बताया कि अक्सर कई बच्चे आंखों की कमजोरी के बावजूद उसे सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे बच्चों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की विस्तृत जांच की तथा जिन विद्यार्थियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए नि:शुल्क चश्मों की व्यवस्था की गई।

खाटू श्याम
Rungta

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस लगातार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। जन्मदिन के अवसर पर केक काटने और औपचारिक आयोजनों के बजाय जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देना इसी सोच को दर्शाता है।

डॉ. असरानी ज्योति ऑप्टिकल की टीम ने नेत्र परीक्षण शिविर में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान, किसान कांग्रेस के दुर्ग संभाग प्रभारी बेनु राम साहू, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के महामंत्री जसवंत गायकवाड, किसान कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निकहत बानो, कांग्रेस भिलाई के ब्लॉक महामंत्री शाहिद इकबाल खान, पुरुषोत्तम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अभिभावक उपस्थित रहे।

अलताब
शमशेर

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।