पति से विवाद के बाद बिजली टॉवर पर चढ़ी महिला, चार घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा,जोर-जोर से रोने लगा पति,पुलिसवाला बना सुपरमैन जान पर खेलकर नीचे उतारा, वीडियो आया सामने

0:00

प्रयागराज में सोमवार को एक महिला पत‍ि से व‍िवाद के बाद नाराज होकर 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गई। एसीपी बारा तहसीलदार के साथ ही लालापुर पुलिस महिला को समझाने में लगी थी। पति भी माफी मांग रहा था। शाम करीब चार बजे वह नीचे उतरी ज‍िसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई है।

बसहरा तरहार गांव में सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे लोगों में खलबली मच गई, जब एक महिला ट्रांसमिशन पावर लाइन के करीब 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गई। पति से विवाद के बाद नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। एसीपी बारा, तहसीलदार के साथ ही लालापुर पुलिस महिला को समझाने में लगी थी। पति भी माफी मांग रहा था। मायके वाले भी टावर से नीचे उतरने की बात कह रहे थे। शाम करीब चार बजे वह नीचे उतरी तो महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई।

बसहरा तरहार के अजय कुमार पटेल की पत्नी वंदना के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद करीब 11 बजे अजय कहीं निकल गया। 10 मिनट बाद वंदना घर से निकली और लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत में पहुंच गई। यहां ट्रांसमिशन पावर लाइन गुजरी है, जिसके लिए करीब 40 मीटर ऊंचा टावर लगा है। वंदना टावर पर चढ़ गई।
रोती जा रही थी मह‍िला
ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर पति अजय पटेल भी आ गया। कुछ ही देर में लालापुर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और एसडीओ से वार्ता की। इसके बाद ट्रांसमिशन पावर लाइन के एसडीओ मुकेश गुप्ता एवं जूनियर इंजीनियर निशाकांत प्रजापति ने आपूर्ति बंद करवाई। पुलिस के साथ ही बारा तहसील से पहुंचे अधिकारी वंदना से नीचे उतरने का आग्रह किया। कहा, जो मांग है उसे पूरा किया जाएगा। लेकिन वह रोए जा रही थी।

भाई बोला- जो तुम कहोगी, वही होगा
पति भी टावर से नीचे उतरने का आग्रह कर रहा था। करीब दो घंटे बाद वंदना का भाई संदीप पटेल निवासी नरैना करछना कई लोगों के साथ पहुंचा और कहा कि वंदना नीचे उतर आओ, नहीं तो माता-पिता मर जाएंगे। नीचे उतर आओ हम तुमको अपने घर ले चलेंगे, जो तुम कहोगी, वही होगा।

काफी मान मनौव्वल के बाद करीब चार बजे वह रोते हुए नीचे उतरने लगी। इस बीच उसका पैर लड़खड़ाया तो पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं रुकने को कहा। इसके बाद सिपाही राहुल पटेल, राकेश सिंह व लाइनमैन राकेश भारतीय टावर पर चढ़े। रस्सी के सहारे धीरे-धीरे उसे नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसकी हालत ठीक बताई। पुलिस ने वंदना से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति प्रतिदिन उसे मारता-पीटता है। सोमवार सुबह भी उसे मारा-पीटा था। इससे आक्रोशित होकर वह जान देने के लिए टावर पर चढ़ी थी।
हमका जेल होई जाई वंदना, नीचे उतरि आवा…
पत्नी को टावर पर चढ़ने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचा पति अजय कुमार रोने-बिलखने लगा। दो वर्षीय पुत्री सृष्टि की दुहाई देने लगा। बोला, “वंदना नीचे उतरि आवा आज के बाद जैसे तू कहबू वईसन ही करब। नीचे ना उतरबू तव हमका जेल होई जाई”।

जान पर खेलकर पुलिस वालों ने बचाई महिला की जान

सोमवार को बसहरा गांव निवासी भोले सिंह की तीस वर्षीय पत्नी वंदना सिंह पति से झगड़ कर गांव के पास की मौजूद बिजली के हाई वोल्टेज टावर में चढ़ गई ।लगभग चार घंटे बाद पुलिस की मान मनौवल के बाद उतरने को राजी हुई। जैसे ही टावर से कुछ दूर उतरी थी की लड़खड़ाने लगी एक समय तो ऐसा लगा जैसे सीधे टावर से नीचे गई, लोग आंख फाड़कर देखते ही रह गये, परंतु लोगों के चिल्लाने पर वह संभल गई और नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी । तभी लालापुर थाना में तैनात सिपाही राकेश कुमार व राहुल पटेल ने जान की बाजी लगाकर टावर पर चढ़कर रस्सी के सहारे महिला को नीचे उतारा ।सिपाहियों की इस बहादुरी को देखकर गांव वालों ने सराहना की।