मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई में जन मित्र योजना के तहत पुलिस-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नागरिक अधिकारों पर दी विस्तृत जानकारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित जन मित्र योजना अभियान के अंतर्गत थाना भिलाई नगर की ओर से हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई में एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाना तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

kd school
Ad

कार्यक्रम में भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने उपस्थित नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक सुरक्षा के महत्व तथा कानून व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा, बाल यौन शोषण, सुरक्षित यातायात, साइबर अपराध, कानूनी सहायता और अपराधों की रोकथाम जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं।

Sarada

सीएसपी तिवारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में अपराधों की रोकथाम अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि, साइबर धोखाधड़ी या महिला एवं बाल अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें।

MGM
खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम में नगर पालिका निगम भिलाई के प्रभारी मेयर इन कौंसिल सीजू एंथोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा सेना करती है, उसी प्रकार समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व पुलिस निभाती है। उन्होंने पुलिस को समाज का सच्चा रक्षक बताते हुए कहा कि पुलिस की सजगता और तत्परता के कारण ही नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उन्होंने पुलिस की जनहितकारी भूमिका और नागरिक अधिकारों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

Ad

थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और बाल अपराधों से संबंधित पुलिस हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी साझा की। उन्होंने आम नागरिकों को “पुलिस मित्र” की भूमिका समझाते हुए कहा कि समाज और पुलिस के सहयोग से ही अपराध मुक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।

स्पर्स
अग्रेसन

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ मादिगा समाज के जी. अरुण ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एम. सैमुअल, एम. जैकी, जय साहू सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि एवं हॉस्पिटल सेक्टर क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग को भी मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

अतुल पर्वत