मैत्री विद्या निकेतन
MGM

छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्मविभूषण सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार तीजनबाई के निधन की अफवाह रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अचानक उनके निधन से जुड़े भ्रामक संदेश और श्रद्धांजलि पोस्ट वायरल होने लगे, जिससे उनके प्रशंसकों, शुभचिंतकों और सांस्कृतिक जगत में चिंता और भ्रम की स्थिति बन गई।

शाम होते-होते फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ श्रद्धांजलि संदेश बड़ी संख्या में साझा किए जाने लगे। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन संदेशों के तेजी से प्रसारित होने से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में फैले प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल बन गया। लोग लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर खबर की सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे।

kd school
Ad

स्थिति तब स्पष्ट हुई जब तीजनबाई के परिजन और करीबी सहयोगी सामने आए और इन खबरों को पूरी तरह फर्जी एवं निराधार बताया। परिवारजनों ने स्पष्ट किया कि तीजनबाई पूरी तरह स्वस्थ हैं, सुरक्षित हैं और अपने निवास पर हैं। उनकी नातिन ने भी सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से वायरल खबरों का खंडन करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Sarada

परिजनों ने कहा कि बिना सत्यापन के इस प्रकार की झूठी खबरें फैलाना न केवल एक प्रतिष्ठित कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि उनके चाहने वालों को भी मानसिक रूप से परेशान करता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि किसी भी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों के खतरे को उजागर किया है। तीजनबाई जैसी महान लोक कलाकार, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया, उनके संबंध में फैली इस झूठी खबर ने समाज को यह संदेश दिया है कि डिजिटल युग में सूचना साझा करते समय जिम्मेदारी और सतर्कता बेहद आवश्यक है।

Ad
अतुल पर्वत