मैत्री विद्या निकेतन
MGM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी। मामले में बजरंग दल के विरोध के बाद जब नुक्कड़ कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम को आयोजित करने से मना कर दिया। नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन कैंसिल करने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार जोरों पर है।

kd school
Ad

दूसरी ओर बजरंग दल ने इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल पर इसका कड़ा विरोध जताया है। आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर इसका विरोध करेंगे और इसके लिये स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Sarada

वायरल हो रहा वीडियो
‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज - ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ लिखा है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की थी तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, यह इवेंट न्यू राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ कैफे में आयोजित होना था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में एंट्री फीस और इवेंट से जुड़ी अन्य सूचनायें भी दी गई थीं। इस संबंध में पंजाब की एक इवेंट कंपनी ने कॉल करके इस कार्यक्रम के लिए जगह बुक किया था।

Ad

बताया जाता है कि पंजाब की एक इवेंट कंपनी इस प्रोग्राम के आयोजन की तैयारी कर रही थी। बड़ी बात ये है कि इसे करवाने वाले लोगों ने फार्म हाउस बुक कर लिया था। इसमें शामिल होने के लिये एंट्री फीस 40 हजार से एक लाख रुपए तक रखी गई थी। वहीं शहर का माहौल बिगड़ने को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद भी जो इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

स्पर्स
अग्रेसन

लव जिहाद को नहीं बढ़ने देंगे: बजरंग दल
बाद बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट का पोस्ट वायरल होने पर विरोध शुरू कर दिया है। बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की आड़ में लव जिहाद हर हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतुल पर्वत