भाजपा महिला मोर्चा ने कोंडागांव थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता गौतम साहू ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की है, जिसमें करवाचौथ पर्व का उपहास किया गया है।

कोंडागांव जिले में करवाचौथ जैसे पवित्र हिंदू पर्व का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा ने कोंडागांव थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता गौतम साहू पिता बिरस प्रसाद साहू, निवासी ग्राम माकड़ी, ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की है, जिसमें करवाचौथ पर्व का उपहास किया गया है।



भाजपा महिला मोर्चा ने इसे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है और कहा है कि ऐसी पोस्ट समाज में असामंजस्य व सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं। शिकायत में संबंधित पोस्ट की प्रति भी संलग्न की गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर कांग्रेस नेता गौतम साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।






































