छत्तीसगढ़

भिलाई। माता शीतला जुड़वास महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को भिलाई के स्मृति नगर चौक में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने शामिल होकर माता शीतला के दर्शन किए तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। स्मृति नगर चौक माता शीतला के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी भी शामिल हुए। उन्होंने माता शीतला के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

मुकेश
Sarada

कन्हैया सोनी ने कहा कि माता शीतला की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।

खाटू श्याम
Rungta

माता शीतला जुड़वास महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन समिति की ओर से प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।