सेंट थॉमस महाविद्यालय में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संस्थान नाको के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता पर रैली का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने सभी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति को हमें एड्स की जानलेवा बीमारी से हर सम्भव बचाने का प्रयास करना चाहिए| महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस ने कहा कि हमें एड्स के बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है| राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संस्थान नाको की प्रभारी सुश्री ओम वर्मा मैडम ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि एड्स की बीमारी कैसे होती है और हम कैसे इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं| कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने रूआबांधा सेक्टर में एड्स जागरूकता के लिए विशाल रैली की एवं लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया| इस सम्पूर्ण रैली का आयोजन स्वयंसेविका मधुप्रिया साहू ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेविका इसवी साधू ने दिया|