मैत्री विद्या निकेतन
MGM

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम जगतरा में एक तेंदुआ गांव के कुएं में गिरा हुआ मिला,जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव पहुंचा था।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम जगतरा में एक तेंदुआ गांव के कुएं में गिरा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ अंधेरे या असावधानी के कारण खुले कुएं में जा गिरा।

kd school
Ad

मोटर पाइप के सहारे बची जान
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ करीब 6 घंटे तक कुएं के अंदर संघर्ष करता रहा। लंबे समय तक पानी में रहने और बाहर निकलने की कोशिश के चलते वह पूरी तरह थक चुका था। अपनी जान बचाने के लिए वह कुएं में लगे मोटर पाइप को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाले हुए था। सुबह जब कुएं का मालिक पानी निकालने पहुंचा, तब उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी।

Sarada

गांव में मचा हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़
तेंदुए के कुएं में होने की खबर फैलते ही पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे। स्थिति को देखते हुए लोगों को कुएं से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है, ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।

MGM
खाटू श्याम
Ad

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर 
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाएगा।

Ad

गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव
इलाके में बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अक्सर गांवों तक पहुंच जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

स्पर्स
अग्रेसन

पुलिस की गैरमौजूदगी से बढ़ी परेशानी
तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में डर का माहौल है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को घटनास्थल से दूर रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश भी दिखा कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है।

अतुल पर्वत