भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

'मन की बात' के 135वें संस्करण ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, भिलाई में सांसद-विधायक सहित भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक श्रवण

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को भिलाई के कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी बताया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश
Sarada

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रत्येक संस्करण में समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और प्रयासों को सामने लाया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से देश के लिए नई मिसाल कायम की है।

खाटू श्याम
Ad

प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने कहा कि 'मन की बात' का प्रत्येक संस्करण नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश लेकर आता है। प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की कहानियों को सामने लाकर समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही नागरिकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Ad

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर