छत्तीसगढ़

भिलाई निगम में 2,878 नियमितीकरण प्रकरण लंबित, विधानसभा में विधायक रिकेश ने उठाया मुद्दा

सरकार ने माना—हजारों आवेदन प्रक्रियाधीन, दस्तावेजों की कमी और जांच से हो रही देरी

Bharti college
स्पर्स

भिलाई नगर, 16 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस भिलाई नगर निगम में लंबित नियमितीकरण प्रकरणों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने सरकार से लंबित आवेदनों, देरी के कारणों और प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा पर जवाब मांगा।

मुकेश
Sarada


विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि पिछले तीन वर्षों में नियमितीकरण के कितने आवेदन लंबित हैं। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि फाइलों पर अंतिम निर्णय क्यों नहीं हो रहा। नियमितीकरण प्रक्रिया जारी है या स्थगित कर दी गई है। साथ ही प्रक्रिया पूरी करने की निश्चित समय-सीमा बताने की मांग की।

खाटू श्याम
Rungta


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में लिखित उत्तर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 2,878 नियमितीकरण प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं।
सरकार के अनुसार अभिलेखों की जांच में समय लग रहा है। आवश्यक दस्तावेजों की कमी भी प्रमुख कारण है। कई मामलों में स्थल निरीक्षण लंबित है। इन्हीं कारणों से अंतिम निर्णय में देरी हो रही है।


सरकार ने स्पष्ट किया कि नियमितीकरण प्रक्रिया स्थगित नहीं की गई है। सभी प्रकरण प्रचलित कानून और नियमों के अनुसार निराकृत किए जा रहे हैं। नियमितीकरण प्रकरणों के निराकरण के लिए अलग समय-सीमा निर्धारित नहीं है। सभी मामलों का नियमानुसार और यथाशीघ्र निराकरण किया जा रहा है।

अलताब
शमशेर