छत्तीसगढ़

भिलाई चेंबर के कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर में कन्हैया सोनी रहे संयोजक, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दिया मार्गदर्शन

भिलाई। भिलाई चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के कौशल और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया गया।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों के व्यवहार, कार्यकुशलता, संवाद क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना रहा, ताकि वे बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें और व्यापारिक संस्थानों की उत्पादकता में भी वृद्धि हो।

मुकेश
Sarada

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक प्रगति में प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भिलाई चेंबर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।

खाटू श्याम
Rungta

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर के महामंत्री श्री अजय भसीन तथा भिलाई चेंबर के अध्यक्ष श्री गार्गी मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने व्यापारिक समुदाय से अधिक से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण से जोड़ने की अपील की।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने कार्यक्रम में संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास और कौशल प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। यदि कर्मचारियों को समय-समय पर उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तो न केवल उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि व्यापारिक संस्थानों की कार्य संस्कृति भी बेहतर होगी।

अलताब
शमशेर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे व्यापारिक क्षेत्र के लिए उपयोगी और सकारात्मक कदम बताया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और आगामी प्रशिक्षण सत्रों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।