छत्तीसगढ़

बिना कोचिंग नीट में फहराया सफलता का परचम, माँ सारदा पब्लिक स्कूल की अदिति ने हासिल किया मेडिकल कॉलेज में प्रवेश

भिलाई। मेहनत, आत्म-अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए भिलाई स्थित माँ सारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति गीते ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है। बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Bharti college
स्पर्स

अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय के बेहतर प्रबंधन और अपने शिक्षकों एवं परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास के साथ की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे भिलाई क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

मुकेश
Sarada

माँ सारदा पब्लिक स्कूल के संचालक श्री पवन कुमार शर्मा ने अदिति को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि अदिति की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि विद्यार्थी लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करें तो वे किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं।

खाटू श्याम
Rungta

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन, समर्पण और शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय परिवार ने अदिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा और सेवाभाव से समाज का नाम रोशन करेंगी। अदिति की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।

अलताब
शमशेर