छत्तीसगढ़

हत्या के बाद हैवानियत: महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए, शिवनाथ नदी में फेंका

बेमेतरा, 17 जुलाई। जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में सामने आए एक जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में गांव के ही निवासी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली (42) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला की हत्या की और बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के हाथ-पैर काटकर दो अलग-अलग गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

Bharti college
स्पर्स

पुलिस के अनुसार, दुकलिहीन बाई बंजारे (50) 7 जुलाई से लापता थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। 9 जुलाई को ग्राम तुमा के समीप अमरैया नाला-शिवनाथ नदी किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के अंग अलग-अलग कर गठरियों में बांधे गए थे, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मुकेश
Sarada

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदनू थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक विशेषज्ञों, ड्रोन कैमरों, नाव और सर्च लाइट की सहायता ली गई। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

खाटू श्याम
Rungta

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 6 जुलाई की रात महिला के घर पहुंचकर उससे विवाद किया। विरोध होने पर उसने फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी की मदद से हाथ-पैर अलग कर दिए और उन्हें गठरियों में बांधकर अगले दिन शिवनाथ नदी में फेंक दिया। आरोपी ने महिला के घर से नकदी भी ले जाने की बात स्वीकार की है, जिसमें से कुछ राशि पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2017 में भी गांव की एक महिला की हत्या के मामले में दोषसिद्ध रह चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अलताब
शमशेर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कम समय में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।