छत्तीसगढ़

रायपुर में पांच मौतों से सनसनी: एक ही घर में मिले पूरे परिवार के शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर, 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर के मदनी चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराये के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

Bharti college
स्पर्स

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा बेगम (17 वर्ष) और इरशाबा परवीन (16 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, साजिद अली का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव घर के एक कमरे में पाए गए।

मुकेश
Sarada

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम से ही घर का दरवाजा नहीं खुला था। पड़ोसियों को जब संदेह हुआ, तब उन्होंने घर के भीतर झांककर देखा और पांच लोगों के शव पड़े होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खाटू श्याम
Rungta

पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, जबकि साजिद अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। हालांकि, यह भी जांच का विषय है कि कहीं पहले चार लोगों को जहर देकर उनकी हत्या तो नहीं की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, साजिद अली मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग का काम करते थे और परिवार पिछले करीब आठ महीनों से संजय नगर में किराये के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उन पर कुछ कर्ज भी था। बताया जा रहा है कि ऋण वसूली को लेकर घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

अलताब
शमशेर

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा मृतकों के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

राजधानी में हुई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आने की उम्मीद है।