छत्तीसगढ़

निगम का अलर्ट: 19 जुलाई को सुबह खाली रह सकते हैं नल, पहले कर लें तैयारी

भिलाईनगर, 18 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि शिवनाथ नदी स्थित इंटेक वेल, 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी पंप हाउस में आवश्यक विद्युत एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण शनिवार, 18 जुलाई को लगभग 5 से 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

Bharti college
स्पर्स

निगम प्रशासन के अनुसार, इस शटडाउन का सीधा असर रविवार, 19 जुलाई 2026 की प्रातःकालीन जलापूर्ति पर पड़ेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद दोपहर 11:00 से 12:00 बजे के बीच जलापूर्ति पुनः शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

मुकेश
Sarada

नगर निगम ने बताया कि शिवनाथ नदी स्थित इंटेक वेल और पंप हाउस शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां समय-समय पर तकनीकी और विद्युत संबंधी रखरखाव कार्य किए जाते हैं, ताकि नागरिकों को निर्बाध और बेहतर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस बार भी आवश्यक मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए शटडाउन लिया जा रहा है।

खाटू श्याम
Rungta

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह कर लें और जल का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं संयमित तरीके से करें। साथ ही, निगम ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था शहर की दीर्घकालीन जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।

अलताब
शमशेर