छत्तीसगढ़

बारिश में भी नहीं रुके सांसद विजय बघेल, सिंदूर उद्यान में श्रमदान कर दिया राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश

भिलाई, 18 जुलाई 2026। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने शनिवार सुबह सेक्टर-5 स्थित सिंदूर उद्यान में मॉर्निंग ग्रुप और पर्यावरण प्रेमियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश के खिलाफ संचालित ऐतिहासिक "ऑपरेशन सिंदूर" की स्मृति में विकसित किए जा रहे इस उद्यान को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सांसद ने स्वयं श्रमदान करते हुए नागरिकों से भी जनभागीदारी का आह्वान किया।

Bharti college
स्पर्स

उल्लेखनीय है कि आर्टकॉम एवं भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पूर्व में इस स्थल पर सिंदूर के पौधे लगाए गए थे। निरंतर हो रही बारिश के बावजूद सांसद विजय बघेल छतरी लेकर उद्यान पहुंचे और उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक समूह के सदस्य भी भीगते हुए श्रमदान में शामिल हुए।

मुकेश
Sarada

स्वच्छता अभियान के दौरान उद्यान में उगी खरपतवार को हटाया गया तथा खाली स्थानों पर सांसद विजय बघेल के करकमलों से पुनः सिंदूर के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

खाटू श्याम
Rungta

सांसद विजय बघेल ने कहा कि सिंदूर उद्यान केवल एक हरित क्षेत्र नहीं, बल्कि देश की सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।

इस दौरान आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय ने सांसद के समक्ष प्रस्ताव रखा कि सिंदूर उद्यान में थल, जल और वायु सेना की वर्दी धारण किए सैनिकों की प्रतिमाएं तथा भारत की पृथ्वी मिसाइल का प्रतिरूप स्थापित किया जाए। उनका कहना था कि इससे यह उद्यान राष्ट्रभक्ति और सैन्य सम्मान का एक विशिष्ट केंद्र बनेगा तथा दूर-दूर से लोग इसे देखने आएंगे।

अलताब
शमशेर

कार्यक्रम में आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय, करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, श्रीराम, पर्यावरण मित्र मंडल के बालूराम वर्मा, लिलेश देशमुख, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नासिर खान, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रकाश सांवत, भागचंद जैन, राजेश जैन, कमलेश दुबे, रजनीकांत अग्रवाल, विश्वरतन सिन्हा, मनोज गुप्ता, विशालदीप नायर, दशरथ भोई, विक्रांत ठाकुर सहित मॉर्निंग वॉक समूह के अनेक सदस्य, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी, सहयोगी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।