छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, विकसित भारत सम्मेलन में कन्हैया सोनी की सक्रिय भागीदारी

Media

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “भारत विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर विकसित भारत संकल्प एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मुकेश
Sarada

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन तथा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

खाटू श्याम
Ad

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के नेता कन्हैया सोनी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा अवसरों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़कर अपनी भूमिका निभाएगा।

Ad

कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी वर्ग तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से उपस्थितजनों ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर