भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

35 यूनिट रक्तदान, 22 मेधावी छात्र सम्मानित: महेश्वरी समाज के भव्य आयोजन में समाजसेवियों और पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान

भिलाई। महेश्वरी समाज द्वारा आयोजित भव्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा, शिक्षा और सम्मान का अनूठा संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष नीरज चांडक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश संगठन की ओर से भागीरथ चांडक एवं मधु सोमानी ने पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा का प्रतिनिधित्व किया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के अभिषेक से हुई। इसके बाद नेहरू नगर से डीजे और रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सेक्टर-8 और सेक्टर-6 से होते हुए महेश्वरी भवन पहुंची। शोभायात्रा में लगभग 200 समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

मुकेश
Sarada

समाज की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्गीय प्रेमा सदानी स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज का नाम गौरवान्वित किया।

खाटू श्याम
Ad

समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। श्री अनिल डागा को समाज में 480 से अधिक सामूहिक विवाह संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्व. प्रेमा सदानी सम्मान प्रदान किया गया। वहीं राकेश मुंधड़ा को पिछले 10 वर्षों से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए इसी सम्मान से नवाजा गया।

Ad

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1985 से 2026 तक समाज की सेवा करने वाले पूर्व 10 अध्यक्षों के परिजनों को उनकी सेवाओं के सम्मान में स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष हर्ष मंत्री, महासचिव प्रदीप राठी अभय महेश्वरी, भारत लाखोटिया, उमेश चितलांगिया,पुरुषोत्तम तावरी, महिला मंडल अध्यक्ष शारदा कोठारी,उर्मिला तावरी,रश्मि लाखोटिया,शोभा तुवानी, युवा संगठन अध्यक्ष अमन मुंधड़ा,हर्ष राठी,तथा रायपुर से पधारे शिवम महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एकता, सेवा और शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान की। आयोजन का समापन समाज के उज्ज्वल भविष्य और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।