भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

सुधार की राह पर बंदी: केंद्रीय जेल दुर्ग में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त जीवन का लिया संकल्प

दुर्ग, 26 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल दुर्ग में बंदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से "नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम"का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, जिला दुर्ग श्रीमती हिमांशु जैन ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य पर भी गहरा दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक हानियों पर विस्तार से जानकारी दी तथा इससे मुक्ति पाने के प्रभावी उपायों, नियमित काउंसलिंग, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

मुकेश
Sarada

उन्होंने बंदियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें और जेल से बाहर निकलने के बाद समाज के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक के रूप में नई शुरुआत करें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों ने नशामुक्ति और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए।

खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम के समापन पर सभी बंदियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने, अपराध और नशे से दूर रहने तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Ad

जेल प्रशासन ने बताया कि बंदियों के सर्वांगीण विकास और सफल पुनर्वास के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में समय-समय पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, योग एवं ध्यान शिविर, कौशल विकास प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी विभिन्न गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। इन प्रयासों का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापना सुनिश्चित करना है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनीष सम्भाकर सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।