भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

लखनऊ अग्निकांड के बाद भिलाई में अलर्ट: सिविक सेंटर के कोचिंग संस्थानों पर निगम की दबिश, सुरक्षा में कमी मिली तो सील

भिलाईनगर। लखनऊ के अलीगंज स्थित एनीमेशन एवं कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद भिलाई नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख शिक्षा केंद्र सिविक सेंटर स्थित कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

निगम अधिकारियों की टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा सहित जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, बिजली की वायरिंग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, भवन की पहुंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई।

मुकेश
Sarada

निरीक्षण के दौरान टीम ने कोचिंग संस्थान संचालकों को सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रपत्र भी वितरित किए। इन प्रपत्रों में संस्थान की भवन व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां भरनी होंगी। संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 20 दिनों के भीतर यह पूर्ण जानकारी निगम कार्यालय में जमा करें।

खाटू श्याम
Ad

निगम की जांच में कुछ कोचिंग संस्थानों में जरूरी सुरक्षा सुविधाओं की कमी भी सामने आई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निगम प्रशासन ने संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें सीलबंद कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि शहर में संचालित सभी कोचिंग और शिक्षण संस्थानों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। विद्यार्थियों के जीवन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संचालकों से तय समय-सीमा के भीतर सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने की अपील की है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

निगम प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य कोचिंग, ट्यूशन और शिक्षण संस्थानों की भी जांच की जाएगी। जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास या अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।