भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

आपातकाल के विरोध में भिलाई में भाजपा युवा मोर्चा की मशाल रैली, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा युवा मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-6 स्थित सिविक सेंटर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मशाल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए युवाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

मशाल रैली में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण पांडे, युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता नितेश मिश्रा, जिला महामंत्री अमित राजपूत सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कन्हैया सोनी ने भी रैली में सहभागिता कर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।

मुकेश
Sarada

रैली सिविक सेंटर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

खाटू श्याम
Ad

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे चुनौतीपूर्ण दौर था। उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया और नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए उस दौर को याद रखना और नई पीढ़ी को उसके बारे में जागरूक करना आवश्यक है।

Ad

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कन्हैया सोनी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल सरकारों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने और इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों से उन्हें अवगत कराने का माध्यम हैं।