भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

पल्स पोलियो अभियान में कांग्रेस नेता अलताफ अहमद की सक्रिय भागीदारी, बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

दुर्ग। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 40 स्थित सुराना कॉलेज में विशेष पल्स पोलियो शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 40 के पूर्व पार्षद अलताफ अहमद ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। साथ ही उन्होंने वार्ड में जनजागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों से अपील की कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

अलताफ अहमद ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना है, जिसके लिए प्रत्येक परिवार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंदें बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी हैं, इसलिए किसी भी बच्चे को इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित नहीं रहने देना चाहिए।

मुकेश
Sarada

उन्होंने वार्डवासियों से घर-घर जाकर संपर्क किया और लोगों को बताया कि भले ही बच्चे को पहले कई बार पोलियो की खुराक दी जा चुकी हो, फिर भी हर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में उसे दो बूंद दवा पिलाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने और अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

खाटू श्याम
Ad

इस दौरान मितानिन श्रीमती पुष्पा राजपूत, श्रीमती हीराबाई देवांगन, राजलक्ष्मी, केसरी बाई कोसरे सहित विक्की नंदनवार एवं असद अहमद मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिविर में आए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ-साथ वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की महत्ता से अवगत कराया।

Ad

स्वास्थ्य विभाग के इस विशेष अभियान का उद्देश्य जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर पोलियो उन्मूलन की उपलब्धि को बनाए रखना है। जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों की सक्रिय भागीदारी से वार्ड में अभियान को लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर