भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 10 थाना-चौकी प्रभारियों के किए तबादले

भिलाई। दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जिले के 10 थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कारणों से किए गए इस फेरबदल के बाद वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

मुकेश
Sarada

इसी तरह उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना किया गया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे अब वैशाली नगर थाना की कमान संभालेंगे। सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है, जबकि पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खाटू श्याम
Ad

इसके अलावा स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से स्थानांतरित कर छावनी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

Ad

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस तबादला सूची को जिले की पुलिस व्यवस्था में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नए प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

तबादला सूची

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा– वैशाली नगर थाना से एसीसीयू दुर्ग।
निरीक्षक प्रमोद रूसिया – एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना।
निरीक्षक महेश ध्रुव – नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना।
निरीक्षक अनिल पटेल– उतई थाना से नंदनी थाना।
निरीक्षक राजकुमार लहरे – पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना।
निरीक्षक विजय यादव – सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना।
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना।
निरीक्षक राजेश साहू – स्मृति नगर चौकी से उतई थाना।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव – धमधा थाना से छावनी थाना।
उप निरीक्षक अमित अंदानी – छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी।