मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद भीषण आग, PBS-2 में हड़कंप; 7 मजदूर घायल

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के PBS-2 यूनिट के टरबाइन हॉल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया। घटना में सात मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

kd school
Ad

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे PBS-2 के टरबाइन में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते टरबाइन हॉल धुएं से भर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Sarada

सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट की आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि PBS-2 में बिछी केबल वायर जलकर खाक हो गई।

MGM
खाटू श्याम
Ad

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कुछ कर्मचारी आ गए थे, जबकि कुछ कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घायल श्रमिकों को तत्काल पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Ad

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन और संबंधित विभाग पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

स्पर्स
अग्रेसन

यह घटना एक बार फिर एशिया के बड़े स्टील प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही है।

अतुल पर्वत