मैत्री विद्या निकेतन
MGM

एमजे कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग द्वारा लैंप लाइटिंग का  भव्य आयोजन

एमजे कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग द्वारा लैंप लाइटिंग का  भव्य आयोजन  30 मार्च 2026 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री अभिषेक गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एमके राउत उपस्थित रहे । 

kd school
Ad

विशेष अतिथि में शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग कच्चांदुर की प्राचार्य डॉक्टर रमा राजेश शामिल रही।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति दी गई।

Sarada

संस्था की डायरेक्टर डा. श्रीलेखा वेरुलकर ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा सेवा, समर्पण, मानवता का प्रतीक है। अतिथियों का स्वागत एमजे कॉलेज आफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ पुष्पलता देशमुख ने किया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

मुख्य अतिथि श्री एमके राउत ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मेडिकल शिक्षा में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए संस्था की सराहना की। डॉ रमा राजेश ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके अंदर अपार ऊर्जा, क्षमता और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएँ छिपी हैं। जरूरत है तो केवल उस ऊर्जा को पहचानने और उसे सही दिशा में उपयोग करने की।

Ad

लैंप लाइटिंग से पहले विद्यार्थियों को सेवा ईमानदारी और समर्पण की शपथ दिलाई गई इसके बाद विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर  सेवा भावना का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एमजे कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल चौबे और एम जे  कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन हुआ।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत