मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर: ट्रेडिंग सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, नशीला ड्रिंक पिलाकर वारदात; आरोपी आशीष पात्रो गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर युवती को ऑफिस बुलाया गया और नशीला ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

kd school
Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष पात्रो मूल रूप से बिलासपुर जिले का रहने वाला है और रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस लेकर एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का काम करता था। आरोपी ने युवती को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने और काम दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने ऑफिस बुलाया।

Sarada

बताया जा रहा है कि ऑफिस पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती को नशीला ड्रिंक पिलाया, जिससे वह असहज हो गई। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

MGM
खाटू श्याम
Ad

शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

Ad

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने इस तरह की वारदात पहले भी तो नहीं की है।

स्पर्स
अग्रेसन

इस घटना के सामने आने के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के झांसे में आकर अनजान लोगों के साथ अकेले न जाएं और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अतुल पर्वत