मैत्री विद्या निकेतन
MGM

ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं मादक पदार्थ/अवैध शराब रखने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से गांजा एवं अवैध अंग्रेजी शराब जप्त
सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल एवं बैंकिंग दस्तावेज बरामद,एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध

kd school
Ad

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 05.04.2026 को थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा (BETBHAI 9 लिंक) खेलते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई थी।

Sarada

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मनिन्दर सिंह द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप उपलब्ध कराकर संचालन कराया जा रहा था, जो स्थान बदल-बदलकर गतिविधि संचालित करता था।

MGM
खाटू श्याम
Ad

प्रकरण में फरार आरोपी मनिन्दर सिंह की तलाश के दौरान दिनांक 07.04.2026 को उसके निवास पर दबिश देकर विधिवत तलाशी ली गई, जहां से सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

Ad

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 20(ख) NDPS Act एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

स्पर्स
अग्रेसन

घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु ऑनलाइन सट्टा संचालन

घटनास्थल :
ग्राम खेदामारा नहर किनारा मैदान एवं लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08, जामुल

आरोपी का नाम :

1. मनिन्दर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08, जामुल

जप्त सामग्री :

1. 02 नग मोबाइल
2. बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड
3. 35 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 ML) कुल अनुमानित कीमत ₹79,020/-
4. 4 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹2,32,500/-

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा, मादक पदार्थ या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अतुल पर्वत