मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सीजू एन्थोनी का हमला, जन आंदोलन की चेतावनी

भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सीजू एन्थोनी ने जिले में निजी स्कूलों द्वारा नए शिक्षा सत्र में पालकों से की जा रही अंधाधुंध फीस वसूली को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि निजी शालाओं द्वारा नियम विरुद्ध शैक्षणिक फीस के अलावा री-एडमिशन, शाला विकास, बिल्डिंग फीस समेत कई अन्य नामों से अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है, जिसकी जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

kd school
Ad

सीजू एन्थोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जिले के सभी निजी विद्यालयों, चाहे वे राज्य बोर्ड के हों या सीबीएसई बोर्ड के, प्रत्येक स्कूल में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि पालकों के साथ होने वाली मनमानी पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के मुख्य द्वार पर शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी स्पष्ट रूप से सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि पालक सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकें और उन्हें भटकना न पड़े।

Sarada

उन्होंने कहा कि सभी निजी विद्यालयों में छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 12(क) के तहत ही फीस का निर्धारण किया जाना चाहिए और नियम विरुद्ध वसूली गई राशि पालकों को वापस की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी स्कूलों द्वारा संचालित बसों में भी गैर अनुपातिक किराया वसूला जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से इन बसों की नियमित जांच नहीं हो रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

सीजू एन्थोनी ने स्कूल यूनिफॉर्म में हो रही कथित कमीशनखोरी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई निजी विद्यालय अपने ही स्टोर से यूनिफॉर्म बेचकर मोटा कमीशन कमा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने मांग की कि स्कूल यूनिफॉर्म में प्रयुक्त अनिवार्य चिन्हों और मोनोग्राम की समीक्षा की जाए, ताकि पालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और कमीशनखोरी बंद हो सके।

Ad

उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी विद्यार्थियों का मौलिक अधिकार है और किसी भी प्रकार से पालकों का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र कार्य को दूषित न करें और नियमानुसार ही फीस लें, अन्यथा शिकायत मिलने पर जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।

स्पर्स
अग्रेसन

सीजू एन्थोनी ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी की गई है और जिला प्रशासन से मांग की गई है कि समस्या बनने से पहले ही प्रभावी कदम उठाकर पालकों को राहत दी जाए।

अतुल पर्वत