मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई-चरोदा: वार्डों की बदहाली पर 'आप' ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान हेतु दबाव डाला  ।

जिस प्रकार से भिलाई चरोदा नगर सरकार कार्य करने में विफल है जिसमें साफ सफाई, जलापूर्ति  उपयोग में हो रही एलइडी, नाली निर्माण, तालाबों के संधारण, सड़कों का संधारण ,पेड़ों की छटाई,उद्यानों का रखरखाव सभी में विफल रही है  तो साफ भ्रष्टाचार होने का संदेश प्रतीत होता है - देविंदर सिंह भाटिया प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ।

kd school
Ad


​भिलाई-चरोदा: आम आदमी पार्टी (अहिवारा विधानसभा) ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक 9 से 17 के अंतर्गत व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं को लेकर निगम प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त डी.एस. ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की सफाई, जल आपूर्ति और स्वच्छता की बिगड़ती स्थिति पर ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने चर्चा के उपरांत आज ही समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Sarada


​प्रदेश सचिव व चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह भाटिया  ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशव्यापी आम आदमी पार्टी में  चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान जब कार्यकर्ता भिलाई चरोदा निगम  वार्डों में पहुँचे, तो स्थानीय निवासियों ने समस्याओं का अंबार लगा दिया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन हर समय बजट और कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाता है, जिससे जनता परेशान है,जबकि यह क्षेत्र भाजपा के सांसद और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का क्षेत्र है ।

MGM
खाटू श्याम
Ad

भाटिया जी ने डबल इंजन की सरकार  पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से नगर सरकार कार्य करने में विफल है जिसमें साफ सफाई, जलापूर्ति  उपयोग में हो रही एलइडी, नाली निर्माण, तालाबों के संधारण, सड़कों का संधारण ,पेड़ों की छटाई,उद्यानों का रखरखाव सभी में विफल रही है  तो साफ भ्रष्टाचार होने का संदेश प्रतीत होता है। 

Ad


आगामी चुनाव में मतदाता ऐसे निष्क्रिय प्रतिनिधियों को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी की 'डोर-स्टेप सर्विसेज' और जनहित की नीतियों को अपना समर्थन देंगे।
​जिला महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय रामटेके ने स्थानीय सत्ता पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान महापौर एवं वार्ड पार्षदों की निष्क्रियता के कारण छोटी-छोटी समस्याएं भी हल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
​ब्लॉक संगठन मंत्री मंजीत कुमार ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग संपूर्ण निगम क्षेत्र का यही हाल है। वार्ड वासी अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुनने के लिए उपलब्ध नहीं है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं, जिससे चारों ओर असंतोष व्याप्त है।

स्पर्स
अग्रेसन


​आप नेता मो. शमी अहमद ने आयुक्त के समक्ष वार्डों की यथास्थिति रखते हुए बताया कि सफाई व्यवस्था ठप होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा बना हुआ है। सबसे गंभीर विषय यह है कि कई स्थानों पर हैंडपंप गंदी नालियों के ऊपर स्थित हैं, जिससे संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उन्होंने अविलंब कीटनाशक छिड़काव और नलों के स्थानांतरण की मांग की।
​अंत में, आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कचरा संग्रहण, नाली सफाई और जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान शेख इमरान ब्लॉक अध्यक्ष, मंजीत कुमार ब्लॉक संगठन मंत्री,मो. शमी कुरैशी, अजय रामटेके, देविंदर सिंह भाटिया ने स्पष्ट किया कि अब खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, धरातल पर ठोस कार्यवाही अनिवार्य है।

 

अतुल पर्वत