मैत्री विद्या निकेतन
MGM

बीरा जी के अंगना में रोजाना लग रही कराटे क्लास, सर्व समाज कल्याण समिति की पहल — बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश

भिलाई। कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में बच्चों और युवाओं के लिए निशुल्क कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से 6:30 बजे तक दिया जा रहा है, जिसमें 3 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के बच्चे नियमित रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

kd school
Ad

प्रशिक्षक अंजना राजवीर सिंह द्वारा बच्चों को कराटे की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें। प्रशिक्षण में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहते हैं, जिससे कार्यक्रम का माहौल अनुशासित और प्रेरणादायक बना हुआ हैं।

Sarada

वर्तमान में लगभग 450 बच्चों ने इस निशुल्क कराटे प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है, जबकि एक समय में लगभग 100 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सराहनीय मानी जा रही है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ आत्मा में ही ईश्वर का वास होता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि नशा किसी भी प्रकार का नहीं होना चाहिए, बल्कि खेल का जुनून होना चाहिए। चाहे कराटे हो या कोई अन्य खेल, खेल ही बच्चों को मजबूत और अनुशासित बनाता है।

Ad

उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही बच्चों के लिए बॉक्सिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी और पंचिंग बैग लगाया जाएगा। साथ ही सभी बच्चों को कराटे ड्रेस भी वितरित की जाएगी, ताकि हर बच्चा गणवेश में प्रशिक्षण ले सके और अनुशासन का पालन कर सके।

स्पर्स
अग्रेसन

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, शाहनवाज कुरैशी, श्रीमती चांदनी जगत, शिवबाती जांघेल, अंजलि साहू, मंजू वर्मा, रानी विश्वकर्मा, सरस्वती धुरंधर सहित सर्व समाज कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अतुल पर्वत