भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तंत्र मंत्र, निवेश और मुनाफे का लालच देकर लाखो ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता महिला से 85 लाख रुपये से अधिक की ठगी आरोपी द्वारा की गई है।
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तंत्र मंत्र, निवेश और मुनाफे का लालच देकर लाखो ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता महिला से 85 लाख रुपये से अधिक की ठगी आरोपी द्वारा की गई है। पीड़िता की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता संगीता कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2023 में रायपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान जबलपुर निवासी पवन बधौलिया से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया।जिसके बाद आरोपी ने विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्याएं दूर करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद आरोपी लगातार महिला को ग्रह दोष, प्रेत-बाधा और जिन्न का भय दिखाकर पैसे मांगता रहा। वह कहता था कि जबलपुर में गुप्त पूजा कराई जा रही है और पूजा अधूरी रहने पर परिवार पर संकट आ सकता है। महिला से कई बार अलग-अलग खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम ली गई।
वही आरोपी ने कहा कि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकता है।इसके नाम पर उसने डेढ़ लाख रुपये लिया इसके बाद में महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने और अधिक पैसे की मांग करता रहा।आरोपी ने महिला के बेटे को शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये जमा करा लिए समय-समय पर वह खुद को जेल में बंद,मां के ऑपरेशन या पारिवारिक संकट में फंसा बताकर भी रकम मांगता रहा।
जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने हाथ की नस काटने की फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मानसिक दबाव बनाया। बाद में सरकारी नौकरी लगवाने, फर्जी नियुक्ति पत्र दिलाने और अधिकारियों से सिफारिश कराने के नाम पर भी लाखों रुपये वसूल लिए।आरोपी ने अलग अलग बैंक खातों से पीड़िता महिला से करीब 85 लाख रुपये ठग लिया। पीड़िता परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता ने भिलाई नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने तंत्र मंत्र और अन्य क्रियाओं के बहाने ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मंजूरी हुई है।












