छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक स्व. विद्या रतन भसीन की तीसरी पुण्यतिथि पर कन्हैया सोनी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा—उनका व्यक्तित्व सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत

वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं सभी के मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय श्री विद्या रतन भसीन जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के नेता कन्हैया सोनी ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. भसीन जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें सत्-सत् नमन किया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कन्हैया सोनी ने कहा कि स्व. विद्या रतन भसीन जी का जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को समर्पित रहा। उन्होंने वैशाली नगर क्षेत्र के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल, सहज और प्रेरक व्यक्तित्व आज भी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।

मुकेश
Sarada

उन्होंने कहा कि स्व. भसीन जी का कृतित्व और व्यक्तित्व सदैव लोगों के दिलों में अमर रहेगा। उनके आदर्शों, विचारों और जनहित के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. विद्या रतन भसीन जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad