रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के बी.एससी. नर्सिंग छठवें सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में 100% प्रतिशत सफलता
रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के बी.एससी. नर्सिंग छठवें सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं, जिससे पूरे संस्थान में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमनदीप कौर एवं उप-प्राचार्या अश्वदि पिल्लई ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं एवं अपने व्यावसायिक जीवन में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग निरंतर गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया है।









