छत्तीसगढ़

सीसीईटी भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी उपाध्यक्ष फादर डॉ. पी. एस. वर्गीज एवं प्राचार्य डॉ. जीतेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. उत्तम कुमार कर ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस समन्वयक सुश्री प्रीति गुप्ता एवं श्री दोमन कुंभकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया गया।

मुकेश
Sarada