पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, स्वच्छता दूत सम्मानित,रक्तदान शिविर में उमड़े लोग, विधायक रिकेश सेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भिलाई, 23 जून 2026। वैशाली नगर के पूर्व विधायक और भिलाई नगर निगम के पूर्व महापौर स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर में विविध सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता दूतों का सम्मान और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
स्वच्छता दूतों का सम्मान और सहभोज
स्वर्गीय भसीन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समर्थकों और परिजनों ने सभी स्वच्छता दूतों को गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद सामूहिक सहभोज का आयोजन हुआ। समर्थकों ने कहा कि भसीन जी हमेशा स्वच्छता और वंचित वर्ग के उत्थान के प्रति संवेदनशील रहे।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना था।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, संगठन प्रभारी रामजी भारती, मनीष पांडे,सर्व समाज कल्याण समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा,राम उपकार तिवारी, राजमणि दुबे,ललित मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र मिश्रा,शंकर लाल देवांगन जी, त्रिलोचन सिंह जी, शिवाकांत सिंह सिंगर जी,बृजेश बिचपुरिया, प्रभु नाथ मिश्रा जी,पार्षदों में संजय सिंह, नोहर वर्मा, जालंधर सिंह, विनोद चेलक,शैलजा राजू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और वरिष्ठ नेता संजय बघेल, संतोष मौर्य, भोला साहू, लक्ष्मी दिवाकर, लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला भिलाई के समस्त पदाधिकारी, और युवा मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सादगी और विकास कार्यों को किया याद
वक्ताओं ने महापौर और विधायक के रूप में भसीन जी के कार्यकाल के विकास कार्यों को याद किया। उनके सरल, सहज और बेदाग राजनीतिक जीवन की चर्चा की। पत्रकारों ने भी भसीन जी के सहयोगात्मक रवैये को याद कर श्रद्धांजलि दी।
सुबह से देर शाम तक चले कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा व्यक्त की।











