छत्तीसगढ़

सजगता से टली बड़ी रेल दुर्घटना: पावर हाउस स्टेशन के पास ट्रैक की खराबी पर तत्काल कार्रवाई, टी. सूर्याराव सम्मानित

भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट के बोल्ट निकले हुए मिलने की गंभीर सूचना पर समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। रेल सुरक्षा के प्रति सजगता दिखाते हुए तत्काल सूचना देने वाले टी. सूर्याराव को रायपुर रेल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

जानकारी के अनुसार 22 मई को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते समय फिश प्लेट के कुछ बोल्ट निकले हुए दिखाई दिए। रेलवे ट्रैक की यह स्थिति अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है, क्योंकि फिश प्लेट रेल पटरियों के जोड़ को मजबूती प्रदान करती है। बोल्ट निकलने से पटरियों के खिसकने, डगमगाने अथवा ट्रेन के पटरी से उतरने जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बन सकती थी।

मुकेश
Sarada

मामले की गंभीरता को समझते हुए टी. सूर्याराव ने बिना देरी किए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री त्रिवेदी ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश जारी किए।

खाटू श्याम
Ad

निर्देश के बाद रेलवे का तकनीकी दल तत्काल मौके पर पहुंचा और ट्रैक की गहन जांच की। टीम ने फिश प्लेट के बोल्ट सहित संबंधित हिस्से की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूरा किया। तकनीकी जांच में सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही प्लेटफॉर्म नंबर-2 से ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया।

Ad

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि रेलवे ट्रैक से जुड़ी इस प्रकार की सूचना बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिलती और तकनीकी सुधार नहीं किया जाता, तो बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद को भी दी।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

रेल प्रशासन ने जनहित, यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन की सुरक्षा के प्रति टी. सूर्याराव द्वारा दिखाई गई सजगता की सराहना की। रायपुर रेल प्रशासन, छत्तीसगढ़ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान रेलवे वाणिज्यिक विभाग के निरीक्षक बाबूराव टाटा, कलिंगा समाज रायपुर के अध्यक्ष जगदीश्वर राव तथा विष्णु केमिकल भिलाई के वाइस प्रेसिडेंट एम.वी. राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।