छत्तीसगढ़

कूरियर एवं ई-कॉमर्स माध्यम से प्रतिबंधित नशीली सामग्री एवं घातक हथियारों की आपूर्ति रोकने दुर्ग पुलिस एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित

कूरियर सर्विस संचालकों को पार्सल बुकिंग के दौरान प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता का पूर्ण विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

संदिग्ध पार्सल, प्रतिबंधित नशीली औषधि एवं अवैध सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को देने हेतु निर्देशित किया गया।

मुकेश
Sarada

पार्सल बुकिंग केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर न्यूनतम एक माह तक फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

खाटू श्याम
Ad

औषधियों से संबंधित पार्सलों का पृथक अभिलेख संधारित करने एवं ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

Ad

संक्षिप्त विवरण :

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

आज दिनांक 22.06.2026 को दोपहर 12:30 बजे कंट्रोल रूम सेक्टर-06, दुर्ग में पुलिस प्रशासन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से कूरियर सर्विस संचालकों एवं ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य कूरियर एवं ई-कॉमर्स माध्यमों से प्रतिबंधित नशीली सामग्री तथा धारदार हथियारों जैसे प्रतिबंधित एवं अवैध वस्तुओं की आपूर्ति एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। बैठक में उपस्थित कूरियर कंपनी संचालकों एवं प्रतिनिधियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

1. किसी भी पार्सल की बुकिंग के समय पार्सल भेजने वाले, प्राप्त करने वाले तथा बुकिंग कराने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

2. पार्सल बुकिंग केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं तथा कम से कम एक माह का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाए।

3. किसी भी संदिग्ध पार्सल की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी जाए तथा प्रतिबंधित नशीली औषधि अथवा मादक पदार्थ होने की आशंका होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी तत्काल अवगत कराया जाए।

4. औषधियों से संबंधित पार्सलों के लिए पृथक रजिस्टर संधारित किया जाए, जिसमें भेजने वाले एवं प्राप्तकर्ता का पूर्ण नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित समस्त आवश्यक जानकारी दर्ज की जाए।

5. औषधियों से संबंधित पार्सलों की बुकिंग में यथासंभव ऑनलाइन भुगतान प्राप्त किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर प्रेषक की पहचान एवं जानकारी प्राप्त करने में सुविधा हो।

बैठक में कूरियर सेवाओं के माध्यम से अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं वैधानिक दायित्वों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।

सराहनीय सहभागिता :

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्य प्रकाश तिवारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक संचालक श्री संजय सिंह, औषधि निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद साहू, श्रीमती गायत्री पटेल, श्री जागेश्वरी साहू सहित विभिन्न कूरियर कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस समस्त कूरियर सेवा संचालकों, ई-कॉमर्स कंपनियों एवं नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध पार्सल, प्रतिबंधित नशीली सामग्री अथवा अवैध वस्तुओं के परिवहन संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने हेतु सभी संबंधित संस्थाओं का सहयोग आवश्यक है।