भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में जबर्दस्त उत्साह,न्याय यात्रा में भारी तादाद में शामिल होंगे भिलाई शहर के कांग्रेसजन: मुकेश चंद्राकर,

0:00

भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर जगह-जगह कांग्रेस की बैठकें हो रही हैं।

इधर, भिलाई में मुकेश चंद्राकर ने बयान जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह है। न्याय यात्रा में शामिल होने भारी तादाद में कांग्रेसजन 10 फरवरी को भिलाई से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने कहा है कि भिलाई से बड़ी तादाद में कांग्रेसजन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजर रही है। यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। यहां दो दिनों तक विश्राम के बाद 11 फरवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होगी। भिलाई शहर के कांग्रेसजन 10 फरवरी को रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा का उद्देश्य भारत देश के हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना है। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं। कांग्रेस ने हमेशा आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। पूरे देश को एकता के सूत्र में जोड़ने और न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिलाना इस यात्रा का उद्देश्य है। दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भिलाई शहर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है।