छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप,थाने में रिपोर्ट दर्ज

0:00

धमतरी जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है,दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया है।

धमतरी जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक आदिवासी महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है,दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। वहीं इस घटना की चर्चा राजनीतिक गलियारे में जोरों से हो रही है। बताया जा रहा है नगरी ब्लॉक के बेलरगांव भाजपा मंडल का अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी है जिस पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पानी मांगने के बहाने मंडल अध्यक्ष उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की।

वहीं शोर मचाने पर आरोपी अपने कार से फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर बोराई थाना में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है,जबकि आरोपी के इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला और अनुशासन हीनता मानते हुए मंडल अध्यक्ष को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने पद से हटा दिया है।