प्रबंधन के छात्रों ने देखा पारले जी बिस्किट का उत्पादन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने रायपुर स्थित पारले जी बिस्किट की फैक्ट्री का भ्रमण किया| सर्वप्रथम पारले जी फैक्ट्री के समन्वयक श्री नवीन सिंह ने प्रेसेंटेशन के माध्यम से छात्रों को पारले जी का प्रारंभ, प्रगति एवं वर्तमान में देश के बिस्किट उत्पादन में पारले जी के योगदान को विस्तार से समझाया| श्री नवीन ने उत्पादन की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि पारले जी की इस फैक्ट्री को WCM अर्थात विश्व स्तर के उत्पादन की मान्यता मिली हुई है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है| भ्रमण के दौरान छात्रों ने कच्चे माल के मिश्रण से लेकर तैयार हो चुके बिस्किट की पैकिंग तथा परिवहन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से जाना एवं श्री नवीन सिंह ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया| प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम ने कहा कि प्रबंधन विभाग द्वारा समय समय पर छात्रों को उद्योग जगत का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए इस प्रकार भ्रमण कराया जाता है| महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस ने कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित रहता है| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी. एस. वर्गीस ने प्रबंधन विभाग को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी शुभकामनायें दी| यह सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम के मार्गदर्शन में संपंन हुआ जिसमें विभाग के प्राध्यापक श्री महेंद्र इखार एवं प्रियंका गंजीर तथा सभी छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|










































