बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. उन्हें अपने फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए जाना जाता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में भी सतीश ने अहम रोल निभाया था।

बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है।

सतीश शाह का करियर
सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही अभिनय की ओर उनका रुझान था। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से अभिनय की शिक्षा ली। यहीं से उनके करियर की नींव पड़ी।


सतीश शाह ने 1970 के दशक के अंत में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। शुरुआती दौर में ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’ और ‘गमन’ जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1983 में कुदन शाह की क्लासिक फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से मिली। इसमें उन्होंने भ्रष्ट नगर निगम कमिश्नर डी’मेलो का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग का दीवाना बना दिया।

साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए मिली तारीफ
इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। ‘यही जो है जिंदगी’, ‘फिल्मी चक्कर’ और खासकर ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई का किरदार उनके करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक रहा। यह शो न केवल टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ, बल्कि उनकी कॉमिक प्रतिभा को भी एक नया मुकाम दिया।


इन फिल्मों के भी किया काम
सतीश शाह ने बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्मों में भी काम किया। ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘ओम शांति ओम’, और ‘फना’ जैसी फिल्मों में उनके रोल ने दर्शकों को खूब हंसाया। उनके साथी कलाकारों और दोस्तों ने उन्हें एक हंसमुख, मिलनसार और बेहद विनम्र व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान और आमिर तक, इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया।
इसके अलावा उनकी बड़ी फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो’ (1983), ‘मासूम’ (1983), ‘हम आपके हैं कौन’ (1994), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘रा.वन’ (2011), ‘चलते-चलते’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
सतीश शाह की पर्सनल लाइफ
सतीश शाह अपने पीछे अपनी पत्न डिजाइनर मधु शाह और अपार प्रशंसकों की यादें छोड़ गए। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय कॉमेडी के अनमोल सितारे के रूप में याद रखेंगी।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।








































