छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: बिलासपुर में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत,कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार (4 नवंबर) को जयरामनगर स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन के मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग घायल हो गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये टक्कर एक लोकल पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई।

मौके से मिले वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर की वजह से कोरबा पैसेंजर ट्रेन का पहला कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था. घटनास्थल के पास कई लोग जमा थे, जबकि अधिकारी बचाव अभियान चला रहे थे. इस घटना में लोगों के हताहत होने की खबरें हैं. अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है. बचाव और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, और घायलों की मदद करने और नुकसान का जायजा लेने की कोशिशें जारी हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 16:00 बजे मेमू ट्रेन का एक डिब्बा एक मालगाड़ी से टकरा गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। रेलवे ने सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारण अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. रेलवे ने सभी संसाधनों को घटनास्थल पर भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल, टक्कर कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहत दल मौजूद हैं।

वहीं इस मामले में 6 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ रही है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।

वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।