छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,रायपुर, होटल बेबीलोन इंटरनेशनल।

रायपुर के प्रतिष्ठित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं पूर्व राज्यपाल माननीय श्री रमेश बैस जी की गरिमामयी उपस्थिति समारोह की शोभा बनी।

समारोह में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छोटू ने दिव्यांग बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष दीपावली उत्सव मनाया, उनसे आत्मीय संवाद किया और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे।


इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक श्री इंद्रजीत सिंह छोटू, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष श्री मलकीत सिंह, बस्तर-कोरापुट संगठन के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह सिद्धू सहित भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा:- “दिव्यांग जनों की मुस्कान ही सच्चे उत्सव का प्रतीक है। हमें समाज में उनके प्रति संवेदना और सहयोग की भावना को और मजबूत करना चाहिए। दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आए।”
कार्यक्रम में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक श्री सुधीर सिंह ठाकुर, श्री महेंद्र सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, श्री शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष श्री जोगा राव, श्री निर्मल सिंह, श्री सोम सिंह, श्री रमन, श्री चिंटू सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने दीपावली की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं और सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



































