माँ सारदा पब्लिक स्कुल में वार्षिक उत्सव के गरिमापूर्ण आयोजन सम्पन्न
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने नये प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण
दिनांक 16 जनवरी 2026 को आयोजित माँ शारदा पब्लिक स्कुल के वार्षिक उत्सव के रंगारंग आयोजन में दुर्ग के सांसद माननीय श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सेक्टर-09, सड़क-04 में स्थित यह विद्यालय माँ सारदा सेवा समिति द्वारा संचालित हो रहा है। इस विद्यालय में रामकृष्ण मिशन के आदर्शों के अनुसार छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। इस विद्यालय का संचालन माँ सारदा सेवा समिति को ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी द्वारा सौंपा गया था।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि सासंद महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के हर बच्चे के लिए सांस्कारिक शिक्षा आवश्यक है ताकि वो सभी उत्कृष्ट नागरिकृ बन सके। उन्होंने माँ सारदा पब्लिक स्कुल के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को साधुवाद देते हुए उनके द्वारा सीमित संसाधनों से स्वामी विवेकानंद के सपनो के समाज के निर्माण के प्रयास की प्रशंसा की गयी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।




मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल जी के द्वारा विद्यालय के प्रशासनिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने माँ सारदा विद्यालय के परिवार की भविष्य में भी सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया एवं सभी बालकों को उज्ववल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, सेफी चेयरमेन व ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, पवन कुमार शर्मा, श्रीमती शोभा शर्मा, विप्लव डे, तुषार सिंह, पूर्व ओए-बीएसपी महासचिव परविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।












































